फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Senior Congress leader Ravi Pandey resigns from party Lok Sabha Elections Chhattisgarh

Lok Sabha Elections: कांग्रेस के कद्दावर नेता रवि पांडेय ने पार्टी से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने से थे आहत

Wed, 20 Mar 2024 09:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Mar 2024 09:17 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पांडेय ने अपना इस्तीफा दिया है। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
 

विज्ञापन
Senior Congress leader Ravi Pandey resigns from party Lok Sabha Elections Chhattisgarh
रवि पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पांडेय ने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखित में भेजा है। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने पत्र में लिखा, 'मैं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हूं। विगत 30 वर्षों से पार्टी में अनेक पदों पर रहकर पार्टी को अपनी सेवा दी। वहीं, विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के द्वारा लिए गए कई निर्णय से सहमत हूं।'

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, 20 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजी. पांडेय ने अपना इस्तीफा दिया है। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और विधानसभा के विगत तीन चुनावों से मजबूत दावेदारी भी की है, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। विगत विधान सभा चुनाव के पहले सदस्यता अभियान में प्रदेश में टॉप रहने के साथ-साथ उनकी सक्रियता के चलते इंजी. पांडेय की टिकट पक्की मानी जा रही थी, लेकिन अंतिम समय में उनके नाम की जगह व्याश कश्यप के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन


बाद में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय पार्टी के द्वारा निमंत्रण स्वीकार नहीं करने पर इंजी. पांडेय ने पार्टी से पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन पार्टी अपने निर्णय पर कायम रही । वैसे निकट भविष्य में इंजी. पांडेय का अगला कदम क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा। जिले में सहज, सरल और सुलभ उपलब्ध नेता के रूप में इंजी. पांडेय की छवि है, जो हमेशा शासन की योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने में तत्पर रहते हैं। इस वजह से इंजी. पांडेय की जिले में सहयोगियों और समर्थकों की लंबी फेहरिस्त है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed