{"_id":"6442be05580c2fcc0f0654b5","slug":"security-forces-destroyed-naxal-camp-during-anti-naxal-operation-in-national-park-area-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, कैम्प किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, कैम्प किया ध्वस्त
Fri, 21 Apr 2023 10:19 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:19 PM IST
सार
बीजापुर में शुक्रवार को नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उनके एक कैम्प ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।
विज्ञापन
नक्सल कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। नेशनल पार्क एरिया में जवानों ने दबिश देकर नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया। सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस अफसरों ने बताया कि माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नेशनल पार्क एरिया में थाना फरसेगढ़ में माओवादी कैम्प को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, माओवादी वर्दी, साहित्य, दवाईयां, चार्जर, टूल्स और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए लगाये गये प्रेशर कूकर बम को भी बरामद कर निष्क्रिय किया गया। एसटीएफ की एक टीम नेशनल पार्क एरिया में टेकामेटा, मरवाड़ा, सागमेटा, बड़ेकाकलेर, छोटे काकलेर, पील्लूर की ओर निकली थी।
विज्ञापन
जैसे ही माओवादियों को पता चला कि फोर्स उनके कैंप की ओर आ रही है। तो वे सभी कैंप छोड़कर भाग गए। पील्लूर के जंगल में माओवादियों ने पांच अलग-अलग स्थानों पर टेंट, झोपड़ियां बन रखी थीं। जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। जवानों ने मौके से विस्फोटक, गन पावडर, डेटोनेटर, फ्यूज, तीर बम, टूल्स, बड़ी संख्या में माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य, चार्जर, मेडिकल किट दवाईयां-इंजेक्शन, निडील- सिरिंज और अन्य चीजें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन