फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Security forces destroyed Naxal camp during anti-Naxal operation in National Park area

Bijapur: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, कैम्प किया ध्वस्त

Fri, 21 Apr 2023 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Apr 2023 10:19 PM IST
सार

बीजापुर में शुक्रवार को नेशनल पार्क एरिया में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उनके एक कैम्प ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।

विज्ञापन
Security forces destroyed Naxal camp during anti-Naxal operation in National Park area
नक्सल कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है। नेशनल पार्क एरिया में जवानों ने दबिश देकर नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया। सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। पुलिस अफसरों ने बताया कि माओवादी विरोधी अभियान के दौरान नेशनल पार्क एरिया में थाना फरसेगढ़ में माओवादी कैम्प को ध्वस्त किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, माओवादी वर्दी, साहित्य, दवाईयां, चार्जर, टूल्स और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए लगाये गये प्रेशर कूकर बम को भी बरामद कर  निष्क्रिय किया गया। एसटीएफ की एक टीम नेशनल पार्क एरिया में टेकामेटा, मरवाड़ा, सागमेटा, बड़ेकाकलेर, छोटे काकलेर, पील्लूर की ओर निकली थी।
विज्ञापन


जैसे ही माओवादियों को पता चला कि फोर्स उनके कैंप की ओर आ रही है। तो वे सभी कैंप छोड़कर भाग गए।  पील्लूर के जंगल में माओवादियों ने पांच अलग-अलग स्थानों पर टेंट, झोपड़ियां बन रखी थीं। जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। जवानों ने मौके से विस्फोटक, गन पावडर, डेटोनेटर, फ्यूज, तीर बम, टूल्स, बड़ी संख्या में माओवादी वर्दी,  माओवादी साहित्य, चार्जर, मेडिकल किट दवाईयां-इंजेक्शन, निडील- सिरिंज और अन्य चीजें बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed