फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sector wise placement camp from 17 to 23 August in Raipur

रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैंप 17 अगस्त से: युवाओं के लिए खुशखबरी, कई विभागों में मिल सकती है नौकरी

Sun, 13 Aug 2023 04:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Aug 2023 04:05 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अगस्त महीना युवाओं के लिए खास बनने जा रहा है। लगातार 7 दिनों तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। खुशखबरी यह है कि कैंप खुद बेरोजगार युवाओं के घर तक आएगा।

विज्ञापन
Sector wise placement camp from 17 to 23 August in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अगस्त महीना युवाओं के लिए खास बनने जा रहा है। 5 दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। खुशखबरी यह है कि कैंप खुद बेरोजगार युवाओं के घर तक आएगा। बता दें कि रायपुर में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जो कि 17 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा। स्वरोजगार के लिए लोन भी दिया जाएगा। इस कैंप में शामिल होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल और मोबाइल एप पर पंजीयन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
जिला प्रशासन रायपुर की ओर से 17 से 23 अगस्त तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई सेक्टर में अलग-अलग विभागों के लिए कैंप आयोजित होगा। इसमें होटल-रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल और मेडिकल, औद्योगिक, उत्पादन कंपनी और विद्युत सुरक्षा संस्था एवं गैर तकनीकी क्षेत्र और लोन मेला आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


यहां देखें कब, कहां लगेगा कैंप

  • 17 अगस्त को होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 18 अगस्त को हॉस्पिटल और मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर 
  • 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन और तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव, रायपुर
  • 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं और गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर 
  • 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों के लिए लोन मेला लाइलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित की जाएगी। 


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, प्लेसमेंट कैंप और लोन मेला में शामिल होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन इस लिंक https://raipurrozgarsangi.com/ से कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed