{"_id":"679b23b29533387b180e7b8b","slug":"scorpio-returning-from-mahakumbh-to-bhubaneswar-went-out-of-control-and-collided-with-tree-in-jashpur-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: महाकुंभ से भुवनेश्वर लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सभी तीर्थयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: महाकुंभ से भुवनेश्वर लौट रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सभी तीर्थयात
Thu, 30 Jan 2025 12:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:31 PM IST
सार
जशपुर जिले में महाकुंभ से भुवनेश्वर लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वाहन में छह तीर्थयात्री सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे और किसी को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जशपुर जिले में गुरुवार सुबह पांच बजे एक बड़ा हादसा टल गया। महाकुंभ से भुवनेश्वर लौट रही एक स्कॉर्पियो (OD 02 CL 5233) दमगड़ा शिव मंदिर से पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वाहन में छह तीर्थयात्री सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे और किसी को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
दरअसल, वाहन चालक सुदीप कुमार प्रयागराज से लगातार ड्राइविंग करते आ रहा था और उसे कुनकुरी-ओडिशा रोड पर झपकी आ गई। राहत की बात है कि गाड़ी की तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोने के बावजूद किसी भी तीर्थयात्री को खरोंच तक नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक के खिलाफ खतरनाक ढंग से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन