{"_id":"6503f773d2c3586116082bb7","slug":"sc-st-obc-post-matric-scholarship-online-apply-in-raipur-students-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC\/St\/OBC Post metric scholarship: रायपुर जिले के स्टूडेंट्स इस डेट तक करें छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC/St/OBC Post metric scholarship: रायपुर जिले के स्टूडेंट्स इस डेट तक करें छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन अप्लाई
Fri, 15 Sep 2023 11:50 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:50 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित की गई है। पंजीयन स्वीकृति की वितरण की कार्यवाही ऑनलाइन होगी। ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक के लिए 15 सितंबर से 17 अक्टूबर और सेंसन ऑर्डर लॉक के लिए 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी को जानकारी दे दी गई। अध्ययनरत एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग की ओर से संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उन्हें सूचना दी गई है।
विज्ञापन
इस लिंक से करें अप्लाई
निर्धारित तिथियों के के बाद शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ड्राफ्ट प्रापोजल लॉक और सेंसन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नही किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक आदिवासी विकास कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के वेबसाइट से http://postmatric-scholarship.cg.inc.in/ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन