फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Satnami Samaj announced a new party

सतनामी सेना बिगाड़ सकती है अजित जोगी का खेल

Wed, 11 Sep 2013 03:53 PM IST
रायपुर
रायपुर Updated Wed, 11 Sep 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
Satnami Samaj announced a new party

छत्तीसगढ़ की राजनीति में खासा दखल रखने वाले सतनामी समाज ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। पार्टी का नाम सतनामी सेना रखा गया है।

विज्ञापन


बिलासपुर के बोडसरा में सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास ने पार्टी के विधिवत गठन का ऐलान किया और सभी राजनीतिक दलों पर सतनामी समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

धर्मगुरु बालदास ने अजित जोगी पर भी छिपे शब्दों में हमला करते हुए कहा कि कई लोग सतनामी समाज के नाम पर सत्ता पाते रहे हैं, लेकिन समाज की भलाई के लिए उन्होंने कभी काम नहीं किया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सतनामी समाज का राज्य के दस विधानसभा क्षेत्रों में खासा प्रभाव माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी जो सतनामी समाज से ही आते है, उनके लिए इस पार्टी का गठन शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनामी बहुल मुंगेली, मस्तुरी, नवागढ़, अहिवारा, डोंगरगढ़, बिलाईगढ़, आरंग, सारंगढ़, सराईपाली, पामगढ़ विधानसभा सीटों में से पांच में भाजपा और 4 में कांग्रेस के प्रतिनिधि हैं। एक बसपा के पास है।


बिलासपुर का बोडसरा विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक की सीट है, जहां पहले रमन सरकार ने सतनामी समाज को कुछ जमीन दी थी, लेकिन बाद में वह जमीन किसी खनन कंपनी को दे दी गई। इस वजह से सतनामी समाज भाजपा से भी नाराज चल रहा है। सतनामी समाज के करीब 12 लाख वोटर हैं।

बहरहाल, सतनामी समाज द्वारा नई पार्टी बनाने के ऐलान से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों का समीकरण बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed