फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ruckus during durga immersion in chhattisgarh; people were beaten up, vehicles vandalized in bilaspur

Chhattisgarh में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल: बिलासपुर में चले ईंट-पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़, प्रतिमा तोड़ी

Fri, 07 Oct 2022 03:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Oct 2022 03:16 PM IST
सार

बिलासपुर में दो गुटों के बीच जमकर उत्पात हुआ। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक गुट डीजे व मेटाडोर में पत्थर और डंडों से तोड़फोड़ कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
ruckus during durga immersion in chhattisgarh; people were beaten up, vehicles vandalized in bilaspur
बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में तोड़फोड़ करते उपद्रवी।। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार तड़के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और डंडे चले। इस दौरान डीजे वाहन सहित अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने विसर्जन के लिए ले जाई जा रही प्रतिमा भी तोड़ दी। करीब दो घंटे तक सड़क पर उपद्रव होता रहा, लेकिन पुलिस नदारद थी। विसर्जन देखने के लिए पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों की ओर से सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। पूरे बवाल वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन



पहले आगे जाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, शहर में नवरात्रि के बाद गुरुवार रात से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ था। इस दौरान देवकीनंदन चौक से लेकर जूना बिलासपुर तक झांकियों की लाइन लगी हुई थी। सिटी कोतवाली चौक से दुर्गा समितियों को एक-एक कर प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान झांकी देखने वालों की सड़क के दोनों ओर भीड़ लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे चांटीडीह दुर्गा समिति और कुदुदंत दुर्गात्सव समिति के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष पहले आगे जाने पर अड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



झांकी देख रहे लोगों को भी बनाया गया निशाना
बात इतनी बढ़ी की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के युवक लाठी-डंडे और रॉड लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे वाहनों और डीजे वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ठेले वाले और दुकानदार भी वहां से अपना सामान लेकर भागने लगे। 
विज्ञापन



दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराया गया मामला
विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष के हिमांशु राय, शैलेष, पारस सहित अन्य और दूसरे पक्ष से नवीन तिवारी, विजय गुप्ता और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एसपी ने विसर्जन पर विशेष सुरक्षा के मद्देनजर ड्यूटी लगाई थी बावजूद इसके पुलिस जवान मौके से गायब थे। दोनो गुटों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक कैसे वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। दोनों ओर से लोग घायल भी हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed