{"_id":"6371fb0221d5950e4a735888","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-will-unveil-dilip-singh-judeo-statue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: संघ प्रमुख भागवत ने किया स्व. जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कहा-ठगने वाली दुनिया से बचाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: संघ प्रमुख भागवत ने किया स्व. जूदेव की प्रतिमा का अनावरण, कहा-ठगने वाली दुनिया से बचाना होगा
Mon, 14 Nov 2022 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:39 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक यू डी मिंज ने तंज कसा था कि भाजपा अगर स्व. जूदेव की मूर्ति का अनावरण करने में सक्षम नहीं है तो वह स्वयं इसके लिए पहल करेंगे। इस पर स्व. जूदेव के दूसरे बेटे प्रबल प्रताप ने कहा था कि उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण संघ प्रमुख के हाथों होगा।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जशपुर में किया स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए बड़ा ही सौभाग्य का अवसर है कि आप लोगों के दर्शन हो जाते हैं। आजकल तो मैं नागपुर में हूं लेकिन रहने वाला वनवासी जिला चंद्रपुर का हूं। जब आप लोगों के बीच आता हूं तो लगता है, मैं अपने घर आया हूं। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव एक वीर प्रकृति के व्यक्ति थे। जनजातीय समाज के गौरव के लिए वो सदा खड़े रहे ऐसा मैंने उनको देखा है। वह इस काम को बड़ा पवित्र मानते थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान जशपुर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
ठगने वाली दुनिया से बचाना होगा
संघ प्रमुख ने कहा कि, जनजातीय जीवन पद्धति हमारे भारतीय जीवन पद्धति का मूल्य है। हमे अपने गौरव का चयन करना है गौरव पर पक्का रहना है। अपने देश धर्म संस्कृति समाज इसको मन में रखना है। यह हमारा मूल्य है उसे कटना नहीं है। हमारे भोलेपन का लाभ लेकर ठगने वाली दुनिया से बचना होगा। हम मजबूत है तो कोई हमारा क्या कर सकता हैं। हमारे पास अपना गौरव है धर्म है अपना स्वाभिमान है। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव और बिरसा मुण्डा ने हमें कैसे जीना है यह बताया है। हम वैसे ही दुनिया में अपना स्थान प्राप्त कर लेंगे। हमें अपने धर्म संस्कृति अपने देश के लिए निर्भय होकर चलना है में अनुरोध आप सबके सामने रखता हूं।
'जो बातें मन में आई रख दी, चिंतन कीजिएगा'
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने करीब 30 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व को बढ़ाने की बात कही। कहा कि, यहां स्वर्गीय दिलीप सिंह जी का स्मरण हुआ। यहां भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। जो बातें मेरे मन में आईं, जो मुझे लगा, उसको चिंतन के लिए आपके सामने रख दिया। उस पर विचार करें। जो विचार आप करेंगे, ठीक ही करेंगे। उसके अनुसार, अपने लोगों के साथ, अपने नेताओं के पीछे, अपने धर्म, संस्कृति, समाज और देश के लिए चलते रहें। करीब नौ साल के लंबे इंतजार के बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को नहीं मिली मंच पर जगह
कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, प्रांतीय संघ चालक पूर्णेन्दु सक्सेना, संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, नंदकुमार साय, बृजमोहन अग्रवाल,ननकीराम कंवर,अमर अग्रवाल, स्व दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी माधवी सिंह, पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव मौजूद रहे। हालांकि इस पूरे कार्यक्रम में भाजपा का न तो झंडा दिखा और न ही भाजपा नेताओं को मंच पर जगह मिली। मंच पर राजनैतिक शख्सियत के रूप में गणेश राम भगत जरूर नजर आए लेकिन उन्हें जनजतीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते जगह दी गई थी।
विजय बिहार पैलेस में स्व. जूदेव के परिवार से मिले
संघ प्रमुख भागवत इससे पहले सुबह करीब 10 बजे जशपुर रियासत के विजय बिहार पैलेस पहुंचे। वहां उन्होंने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पत्नी माधवी सिंह सहित उनके परिवार के सभी सदस्यो से मुलाकात की ओर उनका हाल-चाल जाना। मोहन भागवत पैलेस में काफी देर रुके इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव से जुड़ी तमाम स्मृतियों का अवलोकन किया। इसके बाद बिरसा मुंडा चौक पर बाबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
शाम 7 बजे वनवासी कल्याण आश्रम के टोली के साथ बैठक करेंगे और फिर जशपुर कल्याण आश्रम में संघ के सदस्यों से मिलेंगे। मोहन भागवत के जनजतीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम, वनवासी कल्याण आश्रम के केंद्रीय सचिव अतुल योग भी शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई और संघ के सदस्य पहुंचेंगे।
रमन सिंह सरकार ने की थी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा
दरअसल, साल 2013 में तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2017 में पत्र जारी कर इसमें तकनीकी दिक्कत बताई। इस लेटर के सामने आने के बाद हंगामा हो गया। जूदेव समर्थक आक्रोशित हो गए। इस पर सरकार ने फिर एक पत्र जारी कर मूर्ति स्थापित करने की बात कही। सरकार ने फंड भी जारी कर दिया, लेकिन प्रतिमा बनने के बाद भी अनावरण रुका रहा। इसके बाद कोविड के चलते फिर रुक गया।
दरअसल, साल 2013 में तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 2017 में पत्र जारी कर इसमें तकनीकी दिक्कत बताई। इस लेटर के सामने आने के बाद हंगामा हो गया। जूदेव समर्थक आक्रोशित हो गए। इस पर सरकार ने फिर एक पत्र जारी कर मूर्ति स्थापित करने की बात कही। सरकार ने फंड भी जारी कर दिया, लेकिन प्रतिमा बनने के बाद भी अनावरण रुका रहा। इसके बाद कोविड के चलते फिर रुक गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला-बच्चे सहित 25 घायल
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 25 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी लोग जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित स्व. दिलीव सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। हादसा निमागांव के पास जरिया मोड़ पर हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 लोग सवार थे।