RSS: खाकी शॉर्ट्स की तस्वीर के ट्वीट पर आरएसएस का पलटवार, 'नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है कांग्रेस'
कांग्रेस पर हमलावर हुई आरएसएस ने कहा कि क्या नफरत के माध्यम से भारत को एकजुट कर सकते हैं? उनकी पिछली पीढ़ियों ने भी आरएसएस को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक के समापन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए वैद्य ने दावा किया कि कांग्रेस नफरत फैलाकर लोगों को जोड़ना चाहती हैं। क्या आप नफरत के माध्यम से भारत को एकजुट कर सकते हैं? उनकी पिछली पीढ़ियों ने भी आरएसएस को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा। अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, इसके सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।
बता दें कि, कांग्रेस ने सोमवार को खाकी शॉर्ट्स की एक जलती तस्वीर ट्वीट की। वह पहले आरएसएस की वर्दी का हिस्सा था। उसमें भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई के लिए कदम दर कदम बढ़ा रहे हैं, हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां लंबी दरार पड़ गई है। आरएसएस से बिना पूछे यहां सारी नियुक्तियां हो गई। इसीलिए जे.पी. नड्डा को यहां तलब किया गया था। जिसके कारण नड्डा जी का संतुलन बिगड़ गया था इसीलिए उन्होंने कहा कि 2 दिन में 71 आदिवासियों की मृत्यु हो गई, ये कहां से आंकड़ा आ गया।
भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट हटाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा ने कांग्रेस के ट्वीट पर कहा कि कांग्रेस ने यह ट्वीट भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए किया। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ट्वीट करते हुए शॉर्ट्स को जलते हुए दिखाया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है।
To free the country from shackles of hate and undo the damage done by BJP-RSS.
— Congress (@INCIndia) September 12, 2022
Step by step, we will reach our goal.#BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/MuoDZuCHJ2
यहां लंबी दरार पड़ गई है। RSS से बिना पूछे यहां सारी नियुक्तियां हो गई। इसीलिए उन्हें(जे.पी. नड्डा) को यहां तलब किया गया था। जिसके कारण नड्डा जी का संतुलन बिगड़ गया था इसीलिए उन्होंने कहा कि 2 दिन में 71 आदिवासियों की मृत्यु हो गई, ये कहां से आंकड़ा आ गया: छत्तीगढ़ CM भूपेश बघेल pic.twitter.com/T83Org2eCv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2022