{"_id":"5e61c33f8ebc3eeb5c5dc63c","slug":"road-accident-near-nagphani-in-which-many-people-lost-their-lives-says-dantewada-sp-abhishek-pallav","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नागफनी के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नागफनी के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Fri, 06 Mar 2020 08:57 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बसरूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बसरूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 06 Mar 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के बसरूर पुलिस थाना के अंतर्गत नागफनी के पास एक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश बहार नाले के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Abhishek Pallav, Dantewada Superintendent of Police: Five people have lost their lives in a road accident near Nagphani, under Barsoor police station limits. #Chhattisgarh pic.twitter.com/ddb768WcR3
— ANI (@ANI) March 6, 2020विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि कार जगदलपुर से बारसूर की ओर रवाना हुई थी। जब वह गणेश बहार नाले के पास पहुंची तब घने जंगल की वजह से कार चालक शायद मोड़ का अंदाजा नहीं लगा सका और कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता सुरेंद्र ठाकुर (45), रामधार पांडे (42), अनिल परसूल (30), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान सुखलाल पांडे (25) और राजशेखर लंबाडी (23) शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया सभी बीजापुर जिले के निवासी थे।
पुलिस को जानकारी मिली है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जगदलपुर से कार्य पूर्ण होने के बाद बीजापुर लौट रहे थे, तब रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।