फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Regional Saras mela from today in raipur cg, CM vishnu deo Sai will start it

क्षेत्रीय सरस मेला आज से: रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में करें भारतीय कलाओं का आकर्षण अनुभव,CM साय करेंगे शुरुआत

Tue, 20 Feb 2024 10:19 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 10:19 AM IST
सार

Regional Saras mela 2024: रायपुर में आप भारतीय कलाओं का आकर्षण अनुभव कर सकेंगे। यहां के साइंस कॉलेज मैदान जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Regional Saras mela from today in raipur cg, CM vishnu deo Sai will start it
रायपुर में क्षेत्रीय सरस मेला आज से - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Regional Saras mela 2024: रायपुर में आप भारतीय कलाओं का आकर्षण अनुभव कर सकेंगे। यहां के साइंस कॉलेज मैदान जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन, विक्रय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें आप भारतीय कलाओं का अनुभव कर सकते हैं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय सरस मेला 2024 में मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब, कश्मीर समेत 11 राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। मेले में 200 से ज्यादा स्टालों में देशभर से समूहों के सदस्य अपने हथकरघा उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित करेंगे। सरस मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन 'बिहान' की ओर से किया जा रहा है। क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित वस्तुओं को बाजार देने के उद्देश्य से किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित सरस मेला 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आईआईटी भिलाई परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजूकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी खपरी जिला दुर्ग जाएंगे। वहां से कार से आईआईटी कैम्पस भिलाई पहुंचेंगे और 11 बजे से 12.30 बजे तक शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय संध्या 7 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल परिसर में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे। यह मेला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत की ओर से महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed