आदर्श आश्रम के टीचर ने किया रेप, छात्रा गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छ्त्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के दुगईगुड़ा आदर्श गुरुकुल आश्रम में एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है।
छात्रा के गर्भवती होने का पता चलने के बाद आश्रम के ही टीचर के रेप करने की बात सामने आई। छानबीन में सामने आया कि छात्रा को स्कूल से निकालने की धमकी देकर वहीं का एक शिक्षक उससे लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
पुलिस तक बात पहुंचने से पहले टीचर ने बात रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।
गर्भपात कराने की आशंका
खबर के अनुसार इस समय पीडिता तकरीबन पांच माह की गर्भवती है। माता-पिता की आर्थिक स्थिति दयनीय है।
जांच दल से आशंका जताई है कि ऎसा न हो कि आरोपी प्रलोभन एवं दबाव देकर गर्भपात कराकर उसकी जान को खतरे में डाल दे।
इसलिए स्थानीय महिला संगठन एवं स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उसकी देखरेख हो तथा शासन स्तर पर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।
'मुझे न्याय चाहिए'
जानकारी के मुताबिक जांच दल से पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती। वह जान से मारने की धमकी देता है।
वह चाहती है कि आरोपी और उसका साथ देने वाले सभी अधिकारियों को कड़ी सजा और उसे न्याय मिले। जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलेगी, वह चैन से नहीं रह सकती।
पूर्व में आश्रम में छात्र-छात्राओं को एक साथ रखा जाता था, तब पीडिता पांचवीं की छात्रा थी।
पीड़िता की पारिवारिक स्थिति खराब
पीड़िता के पिता ने कहा कि वह एक गरीब आदमी है। उसकी तीन बेटियां हैं। मंझली लड़की कक्षा छठी से आवासीय विद्यालय दुगईगुड़ा में रहकर पढ़ाई करती थी।
तीन माह पहले लड़की के बीमार पड़ने पर दुगईगुड़ा की मितानिन के साथ आवापल्ली अस्पताल भेजी गई। जांच के बाद मितानिन ने बताया कि लड़की गर्भवती है।
आश्रम अधीक्षक से शिकायत करने पर उसने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। उसने पुलिस में रिपोर्ट करने से मना करते हुए धमकाया और कहा कि इससे लड़की की बदनामी होगी। बावजूद रिपोर्ट लिखाई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।