{"_id":"70e5846d4f3cf5b13d64ae8e36a25c40","slug":"ramdev-women-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलवार लेकर पहुंचीं महिलाएं तो भाग निकले रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलवार लेकर पहुंचीं महिलाएं तो भाग निकले रामदेव
अमर उजाला
Updated Wed, 09 Oct 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव भाग रहे थे और उनके पीछे महिलाएं। यह दृश्य था रायपुर के एयरपोर्ट का। मंगलवार की शाम को 15 विधानसभाओं में कांग्रेस की लानत-मलानत कर लौटे रामदेव जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
विज्ञापन
सीजीखबर के मुताबिक एयरपोर्ट के बाहर दर्जन भर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता काला झंडा, चूड़ियां, बिंदी और बाबा रामदेव के लिए खास तौर पर महिलाओं वाले कपड़े लेकर पहुंची थीं। किसी तरह पुलिस ने मोर्चा संभाला और बाबा रामदेव दौड़ते हुए दूसरे दरवाजे से एयरपोर्ट के भीतर घुस पाए।
विज्ञापन
हालांकि महिलाओं ने बाद में कहा कि रामदेव अगर अब कभी छत्तीसगढ़ आये तो उनके साथ जो सलूक होगा, उसे वे ज़िंदगी भर याद रखेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी का प्रचार करने वाले बाबा रामदेव का राज्य अतिथि का दर्जा वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य शासन ने यह कार्रवाई की है। हालांकि भाजपा ने कहा है कि रामदेव बाबा को अनावश्यक रुप से निशाना बनाया गया है। इधर चुनाव आयोग ने बाबा रामदेव के भाषण के वीडियो देखने के आगे कार्रवाई के संकेत दिये हैं।
बाबा रामदेव पिछले सप्ताह से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में दौरा कर रहे हैं और योग के नाम पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। राज्य सरकार ने उन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा दे रखा था।
इस दौरान वे सरकारी खर्चे पर और सरकारी तामझाम के साथ अपनी सभाएं कर रहे थे और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे। इसकी शिकायत स्वाभिमान मंच और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से किया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया।