फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh hits out at CM Bhupesh Baghel over IT raid on seniour officer

Raman Singh: आयकर छापे को लेकर रमन सिंह का भूपश बघेल पर निशाना, सीएम से मांगा इस्तीफा

Tue, 05 Jul 2022 10:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Amit Mandal Updated Tue, 05 Jul 2022 10:50 PM IST
सार

रमन सिंह ने आरोप लगाया  कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Raman Singh hits out at CM Bhupesh Baghel over IT raid on seniour officer
Raman singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पिछले दिनों आयकर विभाग के छापों के लेकर राज्य सरकार पर भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की कोशिश करने आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रमन सिंह ने कहा कि 30 जून को कांग्रेस की भ्रष्ट भूपेश सरकार के कारण छत्तीसगढ़ महतारी एक बार फिर शर्मसार हुई। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव के दुर्ग स्थित आवास में आयकर विभाग ने 24 माह में दूसरी बार छापा मारा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के करीबी सूर्यकांत तिवारी और उनके सहयोगी के परिसरों समेत कुल 30 स्थानों में कार्यवाही की। यह वही सूर्यकांत तिवारी हैं, जब अस्पताल में भर्ती होते हैं तो मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ उनका हाल चाल जानने पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा, इस छापे में कुल 9.5 करोड़ रुपये अघोषित नगद और 4.5 करोड़ रुपये के जेवर बरामद हुए हैं, साथ ही दो सौ करोड़ रुपए से अधिक धन का भी पता चला है। यह छापा राज्य में मुख्य रूप से कोयला परिवहन से हो रही अवैध कमाई को भी साबित करती है। इस जांच के दौरान 50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी आयकर विभाग को मिले हैं। 
विज्ञापन


रमन सिंह ने आरोप लगाया कि इस जांच में सूर्यकांत तिवारी द्वारा कोरबा की एक कोल वाशरी को खरीदने में 45 करोड़ रुपये के अघोषित नगद भुगतान का भी प्रमाण मिला है। अभी हाल में विधानसभा चुनाव में भी नगद भुगतान के प्रमाण भी आयकर विभाग को मिले हैं। आयकर विभाग की कार्यवाही की प्रारंभिक जांच में जो प्रमाण मिले हैं वे राज्य में हो रही कई सौ करोड़ रुपए की अवैध उगाही को प्रमाणित करते हैं, जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमन सिंह ने आरोप लगाया  कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। इस जांच से यह साबित होता है कि इसमें मुख्यमंत्री पूरी तरह से संलिप्त हैं और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed