फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Raman Singh became CM thrice because of Ajit Jogi': Amit Jogi comment at Bhupesh  statement

'अजीत जोगी के भरोसे तीन बार CM बने रमन सिंह': भूपेश बघेल के बयान पर अमित जोगी ने किया पलटवार, दिया करारा जवाब

Sat, 01 Jul 2023 06:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 06:02 PM IST
सार

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सीएम भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भूपेश है तो भ्रष्टाचार है। वहीं कहा कि कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को झुनझुना पकड़ाया है। रमन सिंह और बीजेपी के आरोपों पर सीएम भूपेश ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
'Raman Singh became CM thrice because of Ajit Jogi': Amit Jogi comment at Bhupesh  statement
सीएम भूपेश बघेल,जेसीसीजे नेता अमित जोगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे सियासत गरमाती जा रही है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद से ही प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सीएम भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भूपेश है तो भ्रष्टाचार है। वहीं कहा कि कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को झुनझुना पकड़ाया है। रमन सिंह और बीजेपी के आरोपों पर सीएम भूपेश ने पलटवार किया है। सीएम भूपेश बघेल छत्तीसढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का जिक्र करते हुए रमन सिंह पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


CM भूपेश बघेल ने पुलिस ग्राउड स्थित हेलीपेड में दावा किया कि रमन सिंह अजीत जोगी के भरोसे तीन बार सीएम बने थे। उन्होंने कहा कि 'सबसे ज्यादा तकलीफ रमन सिंह को है क्योंकि वो तीन बार सीएम अजीत जोगी के भरोसे बने थे। उम्मीद कर रहे थे कि फिर कुछ हो जाएगा। कांग्रेस पहले से एकजुट है। एक बार हो गया... हो गया... लेकिन बार-बार नहीं होता, दिल्ली के भाग्य से फीता बार-बार नहीं टूटता।' 
विज्ञापन
विज्ञापन





अब इस पर दिवंगत नेता अजीत जोगी के बेटे और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि स्व. जोगी जी के भरोसे नहीं बने डॉ रमन सिंह 3 बार मुख्यमंत्री बल्कि जोगी जी को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान नही मिली इसलिए भाजपा तीन बार चुनाव जीती। जोगी जी को 2004 में कांग्रेस की कमान मिलती तो 3 क्या, 30 साल तक भाजपा का मुख्यमंत्री नही बनता। और आपको याद रखना चाहिये कि 2018 में भी जनता ने आपको वोट नही दिया बल्कि भाजपा के विरुद्ध वोट किया था। नकली शराब बेचकर, कोयला बेचकर आपने सपरिवार जो काली कमाई की है, उसका नतीजा तो इस चुनाव में आएगा ही, फिर बात करेंगे। आपकी बेबी अंदर है और बाबा सर पर बैठा है, हताशा साफ दिख रही है। वैसे 3 महीने में चुनाव हैं, देख रहा हूं, आजकल आप जोगी जी को बड़ा मिस कर रहे हैं, जोगी-जाप शुरू कर दिया है आपने, क्या बात है ? ?




दूसरी ओर सीएम भूपेश के बयान पर रमन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ' प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जी आज हमारे बीच नहीं हैं इसलिए कांग्रेस के बडबोले दाऊ @bhupeshbaghel मानवीय मर्यादा भूलकर कांग्रेसी संस्कृति के अनुसार आक्षेप मढ़ रहे हैं, लेकिन एक राजनीतिक प्रतिद्वंदी के रूप में जोगी जी की नीतियों की हम कितनी भी आलोचना कर लें पर छग को अपने बेटे की निष्ठा पर कभी संदेह नहीं हो सकता।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed