फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raksha Bandhan 2024: Now sisters will send Rakhi easily, Postal department special arrangement

अब बहनें आसानी से भेज सकेंगी राखी: डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर की है ये विशेष व्यवस्था, यहां जानें सब कुछ

Sat, 10 Aug 2024 05:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2024: डाक विभाग ने रक्षाबंधन त्योहार को लेकर ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024: Now sisters will send Rakhi easily, Postal department special arrangement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raksha Bandhan 2024: डाक विभाग ने रक्षाबंधन त्योहार को लेकर ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत विशेष राखी लिफाफा का प्रकाशन कराया गया है ताकि लोग इस लिफाफे का उपयोग कर राखियों को जल्द से जल्द स्पीड-पोस्ट के माध्यम से भेज सके। यह विशेष लिफाफा रायपुर प्रधान डाक घर सहित रायपुर संभाग के सभी डाकघरों में उपलब्ध है। इसके अलावा राखी भेजने के लिए पुजारी पार्क के सामने टिकरापारा रायपुर स्थित नेशनल सार्टिंग हब में 24 घंटे और प्रधान डाकघर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक और शहर एवं अन्य डाकघरों में स्पीड-पोस्ट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। 

विज्ञापन


अधिक मात्रा में स्पीड-पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल बुकिंग के लिए रेलवे स्टेशन चौक के पास, गंज डाकघर परिसर स्थित बल्क प्रोसेसिंग सेंटर में बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, जहां बल्क में राखियां भेजी जा सकती हैं। इस अवसर पर राखियां को भेजने के लिए विशेष रूप से पीले रंग की पेटियां लगायी हैं ताकि बहनों की राखियां भाइयों तक शीघ्रता से पहुंच सके। 
विज्ञापन


बन रहा महासंयोग
इस साल 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन मनाया जायेगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में राखी बांधने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है, लेकिन इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया भी रहेगा। इस काल में राखी बांधना अशुभ हो सकता है। ऐसे में आइए राखी बांधने का सही समय क्या है। यहां जानिये सब कुछ...
विज्ञापन
विज्ञापन


भद्राकाल का समय
इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगी, जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगी।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024
पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात 09:07 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप भाई को राखी बांध सकती हैं। 

राखी बांधने की सही विधि
भाई की कलाई पर राखी हमेशा सही विधि से बाधंनी चाहिए। इस दौरान सबसे पहले भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं। फिर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें। इसके बाद उसे मिठाई खिलाएं। फिर भाई की आरती उतारे और उसके सुखी जीवन की कामना करें। वहीं राखी बंधवाने के बाद भाई को अपनी बहनों के चरण स्पर्श करने चाहिए।

रक्षाबंधन का मंत्र 
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed