फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations for the December 2026 urban body and panchayat elections are in full swing, with preliminary vote

छत्तीसगढ़: दिसंबर 2026 नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज,23 अक्टूबर को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची

Tue, 29 Sep 2026 08:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 29 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 नगरपालिका और पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया। प्रारंभिक सूची 23 अक्टूबर और अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी होगी।
 

विज्ञापन
Preparations for the December 2026 urban body and panchayat elections are in full swing, with preliminary vote
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए 417 पदों पर निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण किया जाएगा। इनमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगम के 4 महापौर पद, 13 अध्यक्ष पद और 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों की निर्वाचक नामावली भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


पंचायतों में 814 पदों के लिए बनेगी मतदाता सूची
त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें जनपद पंचायत सदस्य का 1 पद, सरपंच के 92 पद और पंच के 721 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्टूबर को होगा प्रारंभिक प्रकाशन
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 नवंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा।


33 जिलों में नियुक्त होंगे निर्वाचक नामावली प्रेक्षक
आयोग ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की तैयारी की है। इसके लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक-एक निर्वाचक नामावली प्रेक्षक, यानी कुल 33 प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने और मतदाता सूची को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed