फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The problem of paying honorarium to cooks will be resolved, re-appropriation of Rs 117 crore approved

छत्तीसगढ़: रसोइयों के मानदेय भुगतान की मुश्किल होगी दूर, 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को मंजूरी

Tue, 29 Sep 2026 08:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 29 Sep 2026 08:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के भुगतान के लिए 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को प्रशासकीय मंजूरी दी गई है।
 

विज्ञापन
The problem of paying honorarium to cooks will be resolved, re-appropriation of Rs 117 crore approved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के रसोइयों के मानदेय भुगतान से जुड़ी मुश्किल अब दूर होने की उम्मीद है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के लिए 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, केंद्र प्रवर्तित योजनाओं का संचालन जुलाई 2026 से एसएनए-स्पर्श के माध्यम से किया जा रहा है। इसी व्यवस्था के तहत रसोइयों के मानदेय भुगतान के लिए टॉपअप राशि का प्रावधान राज्य आयोजना मद में अलग से किया गया था।
विज्ञापन


राज्यांश मद में किया गया पुनर्विनियोजन
आदेश के अनुसार राज्य आयोजना मद में पहले से प्रावधानित राशि को अब केंद्र प्रवर्तित योजना के राज्यांश मद में पुनर्विनियोजित किया गया है। इसके तहत अलग-अलग बजट शीर्षों के बीच राशि का स्थानांतरण किया गया है। विभागीय आदेश में 102 करोड़, 10 करोड़ और 5 करोड़ रुपये, यानी कुल 117 करोड़ रुपये के पुनर्विनियोजन का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से प्रावधानित राशि का ही होगा इस्तेमाल
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह किसी नई अतिरिक्त राशि का प्रावधान नहीं है, बल्कि बजट में पहले से उपलब्ध राशि का पुनर्विनियोजन किया गया है। इसका उद्देश्य रसोइयों के मानदेय की टॉपअप राशि के भुगतान के लिए आवश्यक बजट व्यवस्था सुनिश्चित करना है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को राशि के मदवार व्यय का विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed