फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnandgaon: BJP leader arrested by EOW team, suspended from party

राजनांदगांव: भाजपा नेता को ईओडब्ल्यू की टीम ने किया गिरफ्तार, पार्टी से निलंबित

Thu, 03 Nov 2022 03:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Nov 2022 03:42 PM IST
सार

जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने प्रियंक सोनी कोषाध्यक्ष भाजपा दक्षिण मंडल राजनांदगांव को उनके खिलाफ वर्तमान में ईओडब्ल्यू द्वारा आर्थिक अनियमितता का प्रकरण दर्ज होने पर कोषाध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Rajnandgaon: BJP leader arrested by EOW team, suspended from party
आरोपी भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में भाजपा नेता को ईओडब्ल्यू मुंबई की टीम के द्वारा गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। रेलवे ठेके में गड़बड़ी के मामले में पूरी कार्रवाई की गई है। ईओडब्ल्यू मुंबई के अधिकारियों ने राजनांदगांव पहुंचकर ब्राह्मण पारा स्थित प्रियंक सोनी भाजपा दक्षिण मंडल कोषाध्यक्ष को उनके निवास से हिरासत में लेकर जिला न्यायालय में पेश करते हुए ट्रांजिट रिमांड पर लिया है ईओडब्ल्यू मुंबई द्वारा पूछताछ के लिए उन्हें ले गई है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के स्थानीय भाजपा नेता और व्यापारी प्रियंक सोनी की गिरफ्तारी रेलवे ठेके से जुड़े आर्थिक वित्तीय अनियमितता के चलते किए जाने की खबर है। फिलहाल पूरे मामले में और जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं मामला सामने आने के बाद जिला भाजपा के द्वारा पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल द्वारा प्रियंक सोनी कोषाध्यक्ष भाजपा दक्षिण मंडल राजनांदगांव को उनके खिलाफ वर्तमान में ईओडब्ल्यू द्वारा आर्थिक अनियमितता का प्रकरण दर्ज होने के गंभीर मामले को देखते हुए कोषाध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके लिए जिला भाजपा अध्यक्ष ने एक पत्र भी जारी किया है। फिलहाल रेलवे में अनियमितता के कारण यह पूरी कार्रवाई ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed