फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raj babbar_ raman singh

फर्जी डॉक्टर कहने पर राज बब्बर को रमन का नोटिस

Mon, 18 Nov 2013 05:01 PM IST
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर, भोपाल Updated Mon, 18 Nov 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
raj babbar_ raman singh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कांग्रेस नेता राज बब्बर को उन्हें फर्जी डाक्टर कहने पर कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिन में माफी मांगने के लिए कहा है। यदि राज बब्बर इन 15 दिनों में माफी नहीं मांगेंगे तो राज बब्बर पर हर्जाने का दावा लगाया जाएगा।

विज्ञापन


रायपुर से मुख्यमंत्री रमन सिंह के वकील नरेश गुप्ता ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि राज बब्बर ने एक आमसभा में डॉ. रमनसिंह को ऐसा फर्जी डाक्टर बताया था जो अपने मतदाताओं को दवाएं ही गलत लिख रहा है। राज बब्बर ने कहा था कि ऐसे डाक्टर को सबक सिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि डॉ रमनसिंह रायपुर के रविशंकर शुक्लविवि से बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन (बीएएमएस) की मान्यता प्राप्त डिग्री प्राप्त हैं। डिग्री हासिल करने के बाद भी उन्होंने करीब 25 साल तक कवर्धा में प्रैक्टिस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. रमनसिंह को सनीचर डॉक्टर भी इसलिए कहा जाता था कि वे शनिवार को लगने वाले हाट बाजार में डॉक्टर के रूप में काफी लोकप्रिय थे।


क्या है नियम
म.प्र. गवर्नमेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय खरे का कहना है कि बीएएमएस उपाधिकारी डॉक्टरों का पंजीयन होता है और उन्हें अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखने की पात्रता है। लेकिन वे एलोपैथिक की दवाएं नहीं लिख सकते।

इस बारे में केरल हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का एक निर्णय आया है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर मरीजों को एलोपैथी के दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिख सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed