{"_id":"6442ce889a6179c1e60ce648","slug":"raj-and-rashmi-unique-wedding-in-hospital-janjgir-champa-district-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa News: अस्पताल में हुई अनोखी शादी, राज की हो गई रश्मि, परिजनों ने दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa News: अस्पताल में हुई अनोखी शादी, राज की हो गई रश्मि, परिजनों ने दिया आशीर्वाद
Fri, 21 Apr 2023 11:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चाम्पा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:29 PM IST
सार
आप ने आज तक फिल्मों में अस्पताल परिसर में शादी होते देखी होगी। लेकिन जांजगीर-चांपा जिले के श्री नर्सिंग होम में एक अनोखी शादी हुई। जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में हुई अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक अनोखी शादी की खबर सुनने को मिली। यहां श्री नर्सिंग होम में 20 अप्रैल को तय मुहूर्त पर शादी संपन्न की। जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले रश्मि उर्फ लक्ष्मी नाम की लड़की की शादी 18 अप्रैल 2023 को राज उर्फ बंटी के साथ अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी को लेकर दोनों परिवार में खुशी का माहौल था। धूमधाम से शादी करने के लिए सभी रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया था। इस बीच अचानक रश्मि के पेट में दर्द हुआ तो उसके अस्पताल में चेकअप के लिए भर्ती कराया गया। पता चला की उसकी बड़ी आंत में छेद है। डॉक्टर ने बताया कि रश्मि का इलाज जल्द से जल्द नहीं करने पर यह तकलीफ घातक होगी।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी जैसे ही वर पक्ष को हुई तो तत्काल राज के परिवार ने रश्मि के इलाज को महत्व देते हुए अस्पताल में भर्ती कराने लिया। तय मुहूर्त में शादी करने का निर्णय लिया। क्योंकि दोनों परिवारों के लिए शादी का समय बढ़ाना सम्भव नहीं था। वर के भाई की शादी भी इसी मंडप में होनी थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने तय मुहूर्त में ही शादी करने का निर्णय लिया।
राज का परिवार सीधे बारात लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल परिसर में ही रीति रिवाज से शादी हुई। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों परिवारों की माली स्थिति अच्छा नहीं होने के कारण शादी को आगे बढ़ाना संभव नहीं था। लड़की पक्ष वालो ने बताया कि जो पैसा शादी के लिए जमा कर रखा था। वह इलाज के दौरान खर्च हो गया। ऐसे में इलाज जरुरी था।