फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman Maoist involved in Teklugudem encounter arrested by NIA

एनआईए की वांटेड महिला नक्सली गिरफ्तार: बीजापुर के टेकलुगुड़ेम मुठभेड़ में थी शामिल, 22 जवान शहीद हुए थे, 30 घायल

Mon, 30 Jan 2023 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Jan 2023 01:32 PM IST
सार

रायपुर से भोपालपटनम पहुंची एनआईए की टीम ने यहां से टेकलुगुडेम मुठभेड़ में शामिल रही महिला नक्सली मड़काम हूंगी निवासी मुत्तामडगु उड़तामल्ला पामेड़ को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Woman Maoist involved in Teklugudem encounter arrested by NIA
महिला नक्सी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एनआईए की टीम ने वांटेड लिस्ट में शामिल आरोपी महिला नक्सली मड़काम हूंगी को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर से पहुंची टीम ने उसे बीजापुर से पकड़ा है। मड़काम हूंगी साल 2021 में टेकलुगुड़ेम में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी। इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे, जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए थे। महिला नक्सली मड़काम हूंगी को सोमवार को एनआईए ने जगदलपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


बीजापुर के भोपालपट्नम से टीम ने पकड़ा
पुलिस अफसरों के मुताबिक, पकड़ी गई आरोपी महिला नक्सली मड़ाकम हूंगी उर्फ कमला बीजापुर के ही पामेड़ क्षेत्र के मुत्तामडगु उड़तामल्ला की रहने वाली है। एनआईए टीम ने उसे रविवार को बीजापुर के भोपालपट्नम से पकड़ा है। बीजापुर के तर्रेम क्षैत्र के टेकलगुड़ियम गांव से लगे जंगलों में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। जंगल में छिपे नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर फायरिंग की थी। इस नक्सली हमले में मड़काम हूंगी पर भी शामिल होने और फायरिंग का आरोप है। 
विज्ञापन


ग्रेनेड लॉन्चर से किया था हमला, एक जवान को अगवा भी किया था
बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में 3 अप्रैल 2021 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान करीब 350 से 400 नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया नक्सलियों ने जवानों पर फायरिं के साथ ही बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) भी दागा था। जवानों के हथियार लूट लिए और कोबरा बटालियन के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को अगवा कर ले गए थे। घटना के बाद महिला नक्सली मड़काम हूंगी के खिलाफ थाना तर्रेम में पांच जून 2021 को एफआईआर दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सल मुठभेड़: सर्चिंग के लिए निकले जवानों पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में भागे, कई घायल

दो दिन पहले ही कांकेर में मुठभेड़
कांकेर के आमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली और मरमाकोनारी के बीच पहाड़ी जंगल में दो दिन पहले भी डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। डीआरजी की टीम शनिवार शाम सर्चिंग पर ग्राम उसेली, मरमाकोनारी और उसके आसपास के इलाके में निकली थी। इस दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान ग्राम उसेली गुमझीर, मरमाकोनारी की ओर एरियाडॉमिनेशन के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed