फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Vidhansabha Chunav 2022 AAP minister Gopal Rai started election campaign in Chhattisgarh

रायपुर में 'आप' की हुंकार: मंत्री गोपाल राय बोले- BJP की तरह ही कांग्रेस, इस नारे के साथ चुनावी अभियान शुरू

Sun, 05 Mar 2023 01:31 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने भी कमर कस ली है। रविवार को आप के मंत्री गोपाल राय ने रायपुर में चुनावी बिगुल फूंका है। गोपाल राय ने इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों को जमकर घेरा और चुनावी अभियान को शुरू किया।

विज्ञापन
Vidhansabha Chunav 2022 AAP minister Gopal Rai started election campaign in Chhattisgarh
राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर अलग-अलग पार्टी के नेता जोर- शोर से मैदान में उतरे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


राजधानी रायपुर में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में बदलाव की तड़प है। आप पार्टी  90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बदलबो छत्तीसगढ के नारे के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी समर में कूदेगी। आप पार्टी आज से चुनाव अभियान शुरू करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल से चुनावी अभियान बिगुल फूंकने रायपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। 15 साल में बीजेपी ने खींचा, किसानों, युवाओं को छला। स्कूल जर्जर हो गए इसलिए पिछली बार लोगों ने सरकार को बदला। कहा कि  पिछले चार वर्षों में आदिवासियों की स्थिति और भी खराब हो गई। रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो पा रहे हैं। बीजेपी ने अडाणी से कांट्रेक्ट किया, हिंसक कांग्रेस ने किया। हसदेव में क्या स्थिति है किसी के सामने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जंगल काटेंगे तो हाथियों का उत्पात बढ़ेगा। योग्यताओं को आज तक नौकरी नहीं मिली। छत्तीसगढ़ में लूट का तंत्र खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ के लोगों में बदलाव की तड़प है। आप पार्टी आज से चुनावी अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed