{"_id":"6afe841f784680753e04cb81","slug":"cg-weather-updete-news-weather-conditions-in-chhattisgarh-today-19-november-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में अभी तापमान कितना है?: प्रदेशभर के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना, जानें अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में अभी तापमान कितना है?: प्रदेशभर के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना, जानें अपडेट्स
Thu, 19 Nov 2026 10:37 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान "अकवान" की वजह से 20 और 21 नवंबर को छत्त़ीसगढ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान "अकवान" की वजह से 20 और 21 नवंबर को छत्त़ीसगढ के एक-दो स्थानों में भारी वर्षा होने के संकेत हैं।
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
बलरामपुर, जशपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, जांजगीर और कोरबा जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
18 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। 19 नवंबर को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे मध्य भागों में मौजूद भ़ीषण चक्रवाती तूफान "अकवान" पिछले 6 घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर- पश्चिम की ओर बढा है। 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक नरसपुर और पुऱी के ब़ीच उत्तऱी आंध्र प्रदेश, यनम और दधिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक भ़ीषण चक्रवात़ी तूफान के रूप में होगा। हवा की निरंत गति 90-100 किमी प्रति घंटे होगी। यह झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकत़ी है।
बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में)
निरंक (कहीं नहीं)