फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road accident in Gorela Pendra-Marwahi

Road Accident: बेकाबू बाइक हादसे का शिकार, महिला की मौत, बेटा और बहू गंभीर घायल

Thu, 16 Mar 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Mar 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Gorela Pendra-Marwahi
बेकाबू बाइक हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। बेटे और बहू को गंभीर चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पेंड्रा थाना इलाके अमरपुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। यहां कल रात को एक बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीन लोगों में महिला बिल सिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा कृष्णा और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को गौरेला के सेनेटोरियम स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बेलसिया बाई को मृत घोषित कर दिया। मृतका का बेटा कृष्णा पाव और उसकी पत्नी की स्थिति काफी गंभीर है। दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बेलसिया बाई, कृष्णा पाव और उसकी पत्नी तीनों बाइक से पेंड्रा के निजी बैंक में पैसा आहरण करने गए थे। उसके बाद गिरारी गांव में रिश्तेदार के घर चले गए। वहां से वह रात लगभग नौ बजे वापस अपने घर गौरेला के ठेंगाडाढ जा रहे थे, इसी दौरान अमरपुर गांव के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed