फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Prostitution business going indiscriminately raids in spa centers

Raipur: धड़ल्ले से चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, स्पा सेंटर्स में छापेमारी, संदिग्ध हालत में मिलीं युवतियां

Sun, 23 Apr 2023 10:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Apr 2023 10:36 PM IST
सार

रायपुर शहर के छह से ज्याद स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटरों से युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की महिला सेल छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Prostitution business going indiscriminately raids in spa centers
स्पा सेंटर्स में पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिस्मफरोशी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने छापेमारी की थी। आज फिर रविवार को पुलिस ने कई स्पा सेंटरों में छापेमारी की। स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इस कारवाई को अंजाम दिया। इस दौरान कई लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने रायपुर शहर के छह से ज्याद स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटरों से युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की महिला सेल छापेमारी कर रही है। इस बार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट सहित डीएसपी ऑफिसर्स ने छापेमारी की है।

विज्ञापन

 


मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि स्पा सेंटरों में इस तरह की शिकायत काफी समय मिल रही थी। इसके बाद महिला डीएसपी समेत आज एसीसीयू की ज्वाइंट टीम तैयार कर रेड डाली गई। कई जगहों पर छापेमारी की गई। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके पहले हाल ही में दुर्ग में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। स्टेशन रोड स्थित होटल तुलिस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। मैनेजर समेत तीन युवक युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed