{"_id":"6b064dde593486198208a7de","slug":"raipur-five-deaths-case-revealed-sajid-killed-wife-three-children-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में पांच मौतों से सात महीने बाद पर्दा उठा: साजिद ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में पांच मौतों से सात महीने बाद पर्दा उठा: साजिद ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर की थी आत्महत्या
Wed, 25 Nov 2026 08:48 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:48 AM IST
सार
संजय नगर में पांच लोगों की मौत के मामले का सात महीने बाद खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार, आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान साजिद अली ने पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मारने के बाद खुद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
पांच मौतों से सात महीने बाद पर्दा उठा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के रहस्य से करीब सात महीने बाद पर्दा उठ गया है। विशेष जांच दल की गहन पड़ताल में सामने आया है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतारा था। चारों सदस्यों की हत्या करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब पांच से सात महीने तक चली जांच के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मृतक साजिद अली के खिलाफ ही हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। 17 जुलाई को मदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में परिवार के पांचों सदस्यों के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुए थे।
आर्थिक तंगी और सट्टे में घाटा
पुलिस पड़ताल में साजिद अली के कारोबार और वित्तीय स्थिति से जुड़े कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं। साजिद गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल फोन के जरिये सट्टा खिलाने का काम करता था। पिछले कुछ समय से सट्टे के इस कारोबार में उसे भारी नुकसान हो रहा था। नुकसान के कारण व्यापार पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। जांच दल ने साजिद के बैंक खातों की गहन पड़ताल की तो पता चला कि पिछले पांच वर्षों के दौरान उसके खातों से लगभग 70 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था। कारोबार बंद होने के बाद कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया और वह भारी हताशा में घिर गया। यही आर्थिक तंगी इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह बनी।
जहर देकर हत्या की खौफनाक वारदात
जांच में घटना वाली रात के घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आई है। 17 जुलाई की रात साजिद अली ने अपने बेटे इरशाद अली को करीब 12:30 बजे दो बार फोन करके डांटते हुए तुरंत घर आने को कहा था। इरशाद जब घर पहुंचा तो साजिद बाजार से रसगुल्ला और पेड़ा लेकर आया था। साजिद ने खाने-पीने की चीजों और मिठाइयों में जहरीला कीटनाशक मिला दिया, जिसे खाने से उसकी पत्नी राबिया, बेटे इरशाद अली और दो बेटियों शाहिदा बेगम व इरशाबा परवीन की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में साजिद सुबह 10:18 बजे आखिरी बार घर का मुख्य दरवाजा बंद करते हुए दिखाई दिया था। इसके अलावा पड़ताल में यह भी सामने आया कि घटना से लगभग ढाई महीने पहले साजिद ने एक परिचित से परिजनों के साथ संबंध ठीक न होने और जीने की इच्छा समाप्त होने की बात कही थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज
टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक में हुई इस सामूहिक मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी है। घटना के दिन 50 वर्षीय बैटरी कारोबारी साजिद अली का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला था, जबकि पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली और पुत्रियों शाहिदा बेगम व इरशाबा परवीन के शव कमरे में पड़े मिले थे। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, जिसके लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया था। जांच टीम ने सभी तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के ब्योरे और फॉरेंसिक रिपोर्ट का विश्लेषण किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि साजिद ने ही पहले पूरे परिवार की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। टिकरापारा थाना पुलिस ने साजिद अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।