फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Pendra police arrested the accused who lured the minor on the pretext of marriage

Chhattisgarh: नाबालिग को शादी के बहाने बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई

Tue, 28 Feb 2023 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Feb 2023 11:36 AM IST
सार

27 फरवरी की शाम को एक नाबालिग के लापता होने का मामला पेंड्रा थाने में दर्ज किया है। पुरानी बस्ती इलाके की नाबालिग स्कूल जाने के लिए घर से निकली और अपने पिता के साथ स्कूल के गेट पर उतरी। लेकिन शाम होने तक बच्ची घर नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
Pendra police arrested the accused who lured the minor on the pretext of marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने नाबालिग को शादी के बहाने बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नाबालिग को बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पूरा मामला पेंड्रा थाना इलाके का है। इलाके की 17 वर्षीय बच्चे के पिता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आसपास और रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना पेंड्रा की पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसालकर ले जाने वाले आरोपी सूरज पुरी(20) पिता शिव प्रसाद पुरी निवासी आमाडांड थाना पेंड्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को भी पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, 27 फरवरी की शाम को एक नाबालिग के लापता होने का मामला पेंड्रा थाने में दर्ज किया है। पुरानी बस्ती इलाके की नाबालिग स्कूल जाने के लिए घर से निकली और अपने पिता के साथ स्कूल के गेट पर उतरी। लेकिन शाम होने तक बच्ची घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं  पता नहीं चला। पेंड्रा थाने में पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed