फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Intense heat hits Chhattisgarh temperatures rise due to northwest winds heatwave expected in several districts

Weather: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी की दस्तक, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ा तापमान; कई जिलों में हीटवेव के आसार

Tue, 14 Apr 2026 10:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Apr 2026 10:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब पूरी तरह करवट ले ली है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Intense heat hits Chhattisgarh temperatures rise due to northwest winds heatwave expected in several districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अब पूरी तरह करवट ले ली है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। खासकर मध्य क्षेत्र में पिछले दो दिनों से गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है, जिससे लोगों के लिए बिना कूलर और एसी के दिन बिताना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, वर्तमान में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण और विभिन्न द्रोणिकाएं सक्रिय हैं, जिनका असर पूरे मध्य भारत के मौसम पर पड़ रहा है। इन सिस्टम्स के चलते गर्म हवाओं का प्रवाह लगातार बना हुआ है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहेगा। 14 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, वहीं 15 अप्रैल से मध्य क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर या हीटवेव जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है, ताकि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।


राजधानी रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, लेकिन सोमवार को राजनांदगांव ने 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उसे पीछे छोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed