{"_id":"63fb20dde3427e70e508d07a","slug":"congress-adhiveshan-mallikarjun-kharge-said-congress-will-protest-across-the-country-on-6-march-regarding-adan-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Adhiveshan: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Adhiveshan: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Sun, 26 Feb 2023 02:36 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाअधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने अडाणी और मोदी के खिलाफ जमकर प्रहार किए। इसके साथ ही अधिवेशन के समापन की भी घोषणा की।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- छह मार्च को अडाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की संख्या 25 से 35 की गई। हम अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गांव और शहर के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी मनुवाद का शिक्षण दे रही है। जो देश लिए ठीक नहीं है। देश भक्ति के नाम पर मोदी माहौल बनाए हैं। एक मजबूत कांग्रेस से भारत मजबूत बन सकता है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यह देश की लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन