Raipur: छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, छह हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान जारी करने की मांग
पत्र में कहा गया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री को संबंधित अधिकारियों को सभी बकाया भुगतानों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश देना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विकेंद्रीकृत खरीद योजना के तहत चावल से संबंधित राज्य एजेंसियों को बकाया छह हजार करोड़ रुपये जारी करने की मांग की है। पत्र में दावा किया गया है कि भारत सरकार/ भारतीय खाद्य निगम ने अभी तक राज्य एजेंसियों को लगभग छह हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान जारी नहीं किया है।
बघेल ने बताया कि केंद्रीय पूल (एफसीआई के माध्यम से) में चावल जमा करने के बाद बचे धान के निपटान में राज्य सरकार को भारी वित्तीय बोझ उठाना पड़ता है और केंद्र अधिशेष धान के निपटान के लिए राज्य को मुआवजा नहीं देता है। पत्र में कहा गया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री को संबंधित अधिकारियों को सभी बकाया भुगतानों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश देना चाहिए।