फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Election Women Turn Out Higher Voter in 50 Areas Swayed by Cash Promises From Bjp and Congress

CG Election: महिलाओं का 50 क्षेत्रों में मतदान ज्यादा, आधी आबादी को भाजपा-कांग्रेस की 'नकदी घोषणाओं' ने लुभाया

Mon, 20 Nov 2023 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 06:26 AM IST
सार

Chhattisgarh News in Hindi: 7 और 17 नवंबर को हुए दो चरणों में मतदान के आंकड़ों के अनुसार, मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election Women Turn Out Higher Voter in 50 Areas Swayed by Cash Promises From Bjp and Congress
छत्तीसगढ़ चुनाव file pic - फोटो : PTI

विस्तार

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। 7 और 17 नवंबर को हुए दो चरणों में मतदान के आंकड़ों के अनुसार, मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।  

विज्ञापन


59 %सीटों पर महिला मतदाता ज्यादा

  • इस चुनाव में करीब 59 फीसदी सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। 53 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 एससी वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं
  • विज्ञापन
  • बस्तर में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत अधिक रहता है जबकि मैदानी इलाकों में महिलाएं अपेक्षाकृत कम मतदान करती हैं

महिला मतदाताओं को नकदी से लुभाया
भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत एलान किया था कि उनकी सरकार बनी तो प्रत्येक महिला को सालाना 12 हजार रुपये देगी। ठीक अगले दिन कांग्रेस ने घोषणा की कि उनकी सरकार आई तो हर महिला को 15 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed