फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   2.71 crore rupees from one account: Scanning 2000 mobile numbers revealed a major cyber fraud mystery

एक खाते से 2.71 करोड़ का खेल: 2000 मोबाइल नंबर खंगाले तो खुला साइबर ठगी का बड़ा राज, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 06:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, सारंगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Thu, 17 Sep 2026 06:11 PM IST
सार

सारंगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन कराने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया। एक खाते से 2.71 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला।

विज्ञापन
2.71 crore rupees from one account: Scanning 2000 mobile numbers revealed a major cyber fraud mystery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारंगढ़ जिले के पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिये साइबर ठगी की रकम का अवैध लेनदेन कराने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग जिले के पुलगांव अंतर्गत चंद्रखुरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धरसींवा के सोंडरा निवासी चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की (23), दुर्ग के चंद्रखुरी निवासी देवा श्रीकांत चंद्राकर (31) और योगेंद्र चंद्राकर (32) शामिल हैं। ये आरोपी ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के बदले कमीशन लेते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर सारंगढ़ उपजेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक खाते से 2.71 करोड़ रुपए का लेनदेन

मामले का खुलासा तब हुआ जब साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान एक बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन दिखाई दिए। पड़ताल में यह बैंक खाता दिनेश बंजारे के नाम पर दर्ज मिला। जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि दिनेश बंजारे ने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम कार्ड साइबर ठगों को दिए थे। इस एक खाते से केवल एक वर्ष के भीतर 2 करोड़ 71 लाख 75 हजार 719 रुपये से अधिक की राशि का अवैध लेनदेन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों में इस खाते से जुड़ी 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज पाई गईं।

विज्ञापन


2000 मोबाइल नंबरों की जांच से मिला सुराग

मामले में पुलिस पहले ही सकरतुंगा निवासी अनिल पटेल, खाताधारक दिनेश बंजारे और उत्तम बाई बंजारे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य बदमाशों की पहचान के लिए लगभग 2,000 मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने 16 सितंबर को दुर्ग के चंद्रखुरी में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल फोन में एपीके फाइल डाउनलोड करवा तथा सर्वर के माध्यम से अवैध लेनदेन कराते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार और मोबाइल समेत सामान जब्त 

आरोपियों ने अनिल पटेल के साथ मिलकर दिनेश बंजारे के खाते से 2 करोड़ 71 लाख 75 हजार 719 रुपये का लेनदेन कराया और इसके बदले कमीशन लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की कार, 1.50 लाख रुपये के पांच मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त की है। सारंगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed