फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh news: Congress formed National Alliance Committee; Former CM Bhupesh Baghel got big responsibili

छत्तीसगढ़: आईएएस पी दयानंद बने सीएम विष्णुदेव साय के सचिव; डॉ. सुभाष सिंह राज समेत तीन ओएसडी भी बनाए गए

Tue, 19 Dec 2023 11:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 11:26 PM IST
सार

Chhattisgarh news:  छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य शासन ने पहली नियुक्तियां की हैं। पी. दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया है। दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव का भी दायित्व सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh news: Congress formed National Alliance Committee; Former CM Bhupesh Baghel got big responsibili
आईएएस पी दयानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य शासन ने पहली नियुक्तियां की हैं। पी.दयानंद को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया है। दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव का भी दायित्व सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की मुख्य पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले के छुट्टी पर रहने के दौरान नवंबर में पी. दयानंद को उनकी जगह जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2006 बैच के अफसर दयानंद 2018 में भाजपा शासनकाल के दौरान बिलासपुर कलेक्टर भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज, उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा को पदस्थ किया गया है। वहीं निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव आईएएस सुब्रत साहू, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, आईएएस अंकित आनंद और आईएएस सोलई भारती दासन को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि इन अफसरों के पास पहले की तरह बाकी विभागों की जिम्मेदारी रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed