फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Congress MLA Amitesh Shukla called Rahul Gandhi as Mahatma Gandhi of modern India

'आधुनिक भारत के महात्मा गांधी हैं राहुल': विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा- कांग्रेस नेता और बापू में बहुत समानताएं

Thu, 06 Apr 2023 05:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

विधायक शुक्ला ने कहा कि, महात्मा गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी तरह राहुल गांधी 2004 और 2008 में पीएम बन सकते थे, लेकिन वो नहीं बने। जैसे महात्मा गांधी ने 'दांडी मार्च' के दौरान कई किमी की यात्रा की, उसी तरह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश भर में पदयात्रा की और लोगों से बातचीत की। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress MLA Amitesh Shukla called Rahul Gandhi as Mahatma Gandhi of modern India
कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला ने राहुल गांधी को आधुनिक भारत का महात्मा गांधी बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ विरोध के बीच उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी के साथ उनकी बहुत समानताएं हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी, जबकि महात्मा गांधी ने तब दांडी मार्च किया था। उन्होंने राहुल गांधी को राष्ट्रीय पुत्र (राष्ट्रपुत्र) तक बता दिया। सोशल मीडिया में राहुल के समर्थन में चल रहे हैशटैग अभियान में पोस्ट करके अमितेश शुक्ल ने यह बातें कहीं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के राजिम से 2018 में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा कि, मैं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से संबंध रखता हूं। जो बातें महात्मा गांधी के बारे में मैंने अपने पिता (अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामा चरण शुक्ला) और चाचा (वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या चरण) से सुनी हैं। उसके अनुसार, मुझे लगता है कि महात्मा गांधी और राहुल गांधी के बीच कई समानताएं हैं। विधायक शुक्ला ने कहा कि, यह बयान उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ दिया है। 

विधायक शुक्ला ने कहा कि, महात्मा गांधी की तरह, जिन्होंने अपने सत्य के हथियार के साथ 'ब्रिटिश साम्राज्य' का अंत किया, राहुल गांधी भी निडर होकर सच बोलते हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि वह (राहुल गांधी) आंकड़ों के साथ-साथ अदानी के शेयरों के मुद्दे के बारे में सच बोल रहे हैं। उन्होंन कहा कि, जिस तरह से सच की आवाज दबाई जा रही है, उससे पूरा लोकतंत्र खतरे में है। जिस तरह अंग्रेज भारत के लोगों को दबाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हुए। वैसे ही राहुल गांधी को भी दबाने का प्रयास है, पर सफल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed