{"_id":"6409b1208ecb1e8f360b8a14","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-on-irregular-employees-in-raipur-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अनियमित कर्मचारियों पर CM भूपेश बोले- विभागों से जानकारी मांगी गई है, डाटा मिलने के बाद होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अनियमित कर्मचारियों पर CM भूपेश बोले- विभागों से जानकारी मांगी गई है, डाटा मिलने के बाद होगा फैसला
Thu, 09 Mar 2023 03:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री की देशभर में होने वाली रैलियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, भाजपा क्या रैली करेगी, उससे मुझे कुछ कहना नही है। जिन राज्यों में चुनाव हैं और गैर भाजपा शासित राज्यों में पीएम दौरा कर रहे है। छत्तीसगढ़ भी आएंगे उनका स्वागत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, अनियमित कर्मचारियों के बारे में अभी तक विभिन्न विभागों से संविदाकर्मी और दैनिक वेतन भोगियो के लिए समिति बनी थी। बैठकें हो चुकी हैं। उनसे जानकारी मांगी है। अभी तक 34 विभागों की जानकारी मिली है। आधी जानकारी नहीं आई है। कर्मचारी की किस कैटेगरी में भर्ती हुई, क्या पद है, जब तक पूरा डाटा नहीं आएगा उस पर विचार कैसे किया जा सकता है। पूरी जानकारी आएगी तो विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंतेवाड़ा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल रायपुर हेलीपैड पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री की देशभर में होने वाली रैलियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा क्या रैली करेगी, उससे मुझे कुछ कहना नही है। जिन राज्यों में चुनाव हैं और गैर भाजपा शासित राज्यों में पीएम दौरा कर रहे है। छत्तीसगढ़ भी आएंगे उनका स्वागत है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर सीएम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, कांकेर लोकसभा से सोहन पोटाई जी लगातार सांसद रहे है। उन्होंने पूरे जीवन भर संघर्ष करते रहे, उनसे कई बार मुलाकात हुई है। उनके जाने से आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।