Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Stock of illegal cosmetics and banned Pakistani creams seized

रायपुर: अवैध सौंदर्य प्रसाधनों और प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम का जखीरा जब्त

Tue, 17 Nov 2026 08:12 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Nov 2026 08:12 PM IST
सार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने महावीर नगर में बिना वैध लाइसेंस बन रही क्रीम और फेस सीरम जब्त किए। वहीं गोल बाजार से 236 प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम बरामद हुईं। इन क्रीमों में खतरनाक पारा होने की आशंका से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बताया गया है।

विज्ञापन
Raipur Stock of illegal cosmetics and banned Pakistani creams seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने महावीर नगर में स्थित सौंदर्य प्रसाधन निर्माण ठिकाने पर छापा मारकर बिना वैध लाइसेंस के बनाई जा रही क्रीम और फेस सीरम का बड़ा जखीरा जब्त किया है। आरोपी संचालक करीब एक साल से लाइसेंस की समयावधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से प्रसाधनों का निर्माण कर रहा था। विभागीय टीम ने मौके से निर्मित उत्पादों के साथ पैकेजिंग सामग्री भी जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अवैध ठिकाने पर विभागीय टीम की कार्रवाई
विभागीय टीम ने महावीर नगर में स्थित महेंद्र सचदेवा के क्रीम निर्माण ठिकाने पर अचानक छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके से मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम बरामद किए गए। इसके साथ ही क्रीम तैयार करने तथा उनकी पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री को भी विभागीय टीम ने अपने नियंत्रण में लिया। पूछताछ के दौरान महेंद्र सचदेवा ने अधिकारियों को बताया कि उसे लाइसेंस की वैधता समाप्त होने की जानकारी नहीं थी। हालांकि विभाग ने सभी संबंधित उत्पादों को जब्त कर विस्तृत जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन


गोल बाजार से 236 पाकिस्तानी क्रीम बरामद
महावीर नगर में हुई इस कार्रवाई से पहले खाद्य एवं औषधि विभाग ने गोल बाजार क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई की थी। पाकिस्तान में निर्मित प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री की सूचना मिलने पर टीम ने ओम ब्यूटी सेंटर पर दबिश दी। वहां से कुल 236 प्रतिबंधित क्रीम जब्त की गईं, जिनमें 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम शामिल थीं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई इन क्रीमों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक्री जारी
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद ये क्रीम रायपुर के स्थानीय बाजारों में खुलेआम बेची जा रही थीं। दुकानदार इन सौंदर्य प्रसाधनों को 300 से लेकर 550 रुपये तक की कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे थे। कुछ विक्रेता ऑनलाइन दर 800 रुपये बताकर कम कीमत पर बेचने का दावा भी कर रहे थे।


पारे की उपस्थिति से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा
पाकिस्तान में बनी इन ब्यूटी क्रीमों को लेकर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। जांच में इन उत्पादों के भीतर खतरनाक मात्रा में मरकरी यानी पारा पाया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पारे के संपर्क में आने से मनुष्य के गुर्दे और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed