{"_id":"6afd25b851427eee130c32cf","slug":"cm-vishnudeo-sai-cabinet-meeting-on-18-november-these-important-proposals-may-get-discussion-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज: इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज: इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Wed, 18 Nov 2026 09:42 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:42 AM IST
सार
बैठक में किसानों के हित में धान खरीदी में आ रही दिक्तों पर मंथन, इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, कृषि से जुड़े मामले, किसान, सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस रायपुर में होगी। इसकी अध्यक्षा मुख्यमंत्री साय करेंगे। बैठक में बीजेपी सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। इस अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर फैसले लिए जा सकते हैं। बुधवार सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक में चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
बैठक में किसानों के हित में धान खरीदी में आ रही दिक्तों पर मंथन, इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, कृषि से जुड़े मामले, किसान, सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक विषयों और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
11 अक्टूबर को हुई थी बैठक
नवंबर में साय कैबिनेट की पहली बैठक है। इससे पूर्व 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी।
