फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJYM state president Rahul took charge: Vijay Sharma said- Yuva Morcha is a strong pillar of the party

CG News: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने किया पदभार ग्रहण; विजय शर्मा बोले- युवा मोर्चा पार्टी का मजबूत स्तंभ

Tue, 26 Aug 2025 04:44 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 04:44 PM IST
सार

CG BJYM : छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यभार संभाला।

विज्ञापन
BJYM state president Rahul took charge: Vijay Sharma said- Yuva Morcha is a strong pillar of the party
भाययुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने किया पदभार ग्रहण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJYM : छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यभार संभाला। इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा के कार्यकताओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। कार्यकर्ता के निर्माण से पार्टी के आधार स्तम्भ को मजबूत करने में युवा मोर्चा हमेशा सक्रिय रहा है।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम में शिरकत करते भाजपा पदाधिकारी

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के तौर पर हम जब जुटते हैं और हमारा संगठन मजबूत होता है और हमारी भूमिका भी तय होती है। आप सबके बीच से मुझे भी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के नाते पूरे प्रदेश में प्रवास कर जन भावनाओं के दिक्कतों को करीब से देखने का अवसर मिला और अब प्रदेश में अपनी सरकार में जिम्मेदारी की निभाते हुए समस्याओं के समाधान के लिए हम सब जुटे हैं। यही कारण है कि युवा मोर्चा हमारे लिए एक बेहतर प्रशिक्षण केन्द्र जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कार्यक्रम में शिरकत करते भाजपा पदाधिकारी



युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर महत्ती जिम्मेदारी: पवन साय
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता जब यह ठान लेता है कि हमें परिर्वतन के लिए जुटना है तो परिवर्तन निश्चित है। प्रदेश में हम जब विपक्ष में थे तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो आंदोलन खड़ा किया उसके कारण ही हमारी सरकार बनीं। इसके साथ ही हर मोर्चे का अपना महत्वपूर्ण योगदान छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की जन योजनाओं के विस्तार के लिए जुटे और मजबूत संगठनात्मक स्वरूप के साथ भाजपा को और मजबूत करें।
 

 

कार्यक्रम में शिरकत करते भाजपा पदाधिकारी

 

विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न के लिए करेंगे काम
भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते सदैव पार्टी की मजबूती और वैचारिक विस्तार के लिए जुटा रहा हूं। आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से संगठन को और मजबूत कर युवा मित्रों के शक्ति के साथ विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न के लिए जुटेंगे।

ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डे, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, सांसद संतोष पांडेय, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,गुरु ख़ुशवंत साहेब, विधायक ईश्वर साहू, सुशांत शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, वैभव बैस, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed