{"_id":"64ada4b8cb436a4ebc0ad5be","slug":"bhilai-cheater-arrested-in-the-name-of-getting-a-job-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, महंगी कारों और मोबाइल का शौकीन है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, महंगी कारों और मोबाइल का शौकीन है आरोपी
Wed, 12 Jul 2023 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:21 AM IST
सार
आरोपी ने कई बेरोजगारों से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। ठगी के पैसों को आरोपी महंगी गाड़ी और मोबाइल में खर्च किया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपेला पुलिस ने कलेक्टेट में बाबू की नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कई बेरोजगारों से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। ठगी के पैसों को आरोपी महंगी गाड़ी और मोबाइल में खर्च किया है।
आरोपी ने अपने ही साथ काम करने वाले एक युवक को बातों में बहला-फुसला कर उसे कलेक्टेट में बाबू के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख की धोखाधड़ी की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितेश गेंड्रे प्राइवेट जॉब करता है। उसने अपने साथ काम करने वाले युवक को कलेक्टेट में बाबू को नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए को ठगी की है।
2022 में आरोपी और प्रार्थी का परिचय हुआ था परिचय के दौरान बताया कि नीतेश कुमार गेंड्रे लोगों से पैसे लेकर शासकीय विभाग में नौकरी लगवाता है। प्रार्थी भी आरोपी नीतेश की बातों में आ गया और उसे पैसे दे दिये। चार माह बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो प्रार्थी ने अपनी रकम वापसी की मांग की जिसमे आरोपी ने आज-कल कहते हुए प्रार्थी को घुमाता रहा। जब नीतेश ने पैसे वापस नहीं किये तो प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतेश कुमार गेंड्रे ने पुलिस से पूछताछ में बताया है कि नौकरी लगाने के नाम पर कई बेरोजगारों से पैसा ले लिया है और अभी तक नौकरी नहीं लगाई है। आरोपी ने ठगी के पैसों से थार, फॉर्च्यूनर, इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां और महंगे-महंगे मोबाइल का शौक पूरा किया है।