फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   AAP targets CM Bhupesh Baghel and Rahul Gandhi on chhattigarh liquor scam

'शराब घोटाले में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी हो': AAP सांसद बोले- अदाणी पर सवाल पूछते हैं CM, पर 2000 करोड़ पर चुप

Mon, 08 May 2023 07:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 08 May 2023 07:28 PM IST
सार

रायपुर में आप नेता डॉ. पाठक ने कहा कि, कांग्रेस और भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। लोग कह रहे हैं घोटाले और भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस पार्टी में ऊपर तक जाता है। निष्पक्ष जांच ज़रूरी है। 

विज्ञापन
AAP targets CM Bhupesh Baghel and Rahul Gandhi on chhattigarh liquor scam
डॉ. संदीप पाठक, राष्ट्रीय महासचिव, आप। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले को लेकर अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक में जाकर प्रधानमंत्री, अदाणी और 40 प्रतिशत कमीशन पर सवाल पूछते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर कुछ नहीं बोलते। नकली शराब को सरकारी दुकान से बेचा गया। आप नेता ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांच के लिए तुरंत गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। साथ ही राहुल गांधी की भी भूमिका की जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन


रायपुर में आप नेता डॉ. पाठक ने कहा कि, कांग्रेस और भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को घोटाले और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। लोग कह रहे हैं घोटाले और भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस पार्टी में ऊपर तक जाता है। निष्पक्ष जांच ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में 27 करोड़ रूपए का होर्डिंग घोटाला हो जाता है, लेकिन महापौर को इसकी जानकारी नहीं होती है। बस्तर में माओवाद से लड़ते लगभग 1100 जवान शहीद हुए। उनकी याद में एक करोड़ की लागत से स्मारक बनाया गया और छह महीने में ही इसके पत्थर टूट कर गिरने लगे हैं। उसमें भी भ्रष्टाचार हो गया। भूपेश बघेल जी को शर्म आनी चाहिए। 
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन पर सरकार से सवाल पूछते हैं, लेकिन अपने प्रदेश में हो रहे घोटाले पर मौन रहते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब घोटाले के मामले में दो हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के सबूत मिले हैं। इसमें रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्यमंत्री जी का अबतक कोई बयान नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, उन्हें लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed