फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   AAP Leader Dr. Sandeep Pathak targeted bhupesh government on Naxal attack in raipur

Raipur: आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पाठक बोले- नक्सल मोर्चे पर विफल भूपेश सरकार, शहीदों के परिजनों को एक करोड़

Sat, 29 Apr 2023 02:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Apr 2023 02:47 PM IST
सार

आप राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पाठक ने भूपेश सरकार के 360 डिग्री बयान पर भी कटाक्ष किया। कहा कि, भूपेश सरकार का बयान हवा हवाई है। सरकार साढ़े चार सालों में जवानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है। 

विज्ञापन
AAP Leader Dr. Sandeep Pathak targeted bhupesh government on Naxal attack in raipur
डॉ. संदीप पाठक, राष्ट्रीय महासचिव, आप। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर दंतेवाड़ा में चार दिन पहले हुए नक्सली हमले को लेकर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल मार्चे पर फेल है। जवानों के लिए सरहद पर कोई व्यवस्था नहीं है। वे जान जोखिम में लेकर लड़ रहे हैं। कहा कि, भूपेश सरकार आम आदमी पार्टी की तर्ज पर शहीदों को एक करोड़ का मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार और पंजाब सरकार शहीदों को एक करोड़ का मुआवजा दे रही है। डॉ. पाठक शनिवार को रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पाठक ने भूपेश सरकार के 360 डिग्री बयान पर भी कटाक्ष किया। कहा कि, भूपेश सरकार का बयान हवा हवाई है। सरकार साढ़े चार सालों में जवानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर पाई है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि, पार्टी आज  नवनियुक्त एक हजार कार्यकर्ताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएगी। यह कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed