{"_id":"64a19f41399e9108c4057a55","slug":"raipur-police-arrested-to-accued-for-writing-dirty-comments-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट लिखकर डाल दी पति-पत्नी की फोटो, देखकर दंपति की उड़ी नींद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट लिखकर डाल दी पति-पत्नी की फोटो, देखकर दंपति की उड़ी नींद, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 02 Jul 2023 09:31 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:31 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट लिखकर दंपति की फोटो डालने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उरला थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस उसके मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट लिखकर दंपति की फोटो डालने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उरला थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस उसके मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में भी जिला बलौदाबाजार के थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को जेल भेजा गया था। इसके बाद वह जमानत पर रिहा होकर गुजरात भाग गया था।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका और उसकी पत्नी की फोटो को इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर गंदी बात लिखी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उरला पुलिस टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी की। आरोपी की पहचान ग्राम कोहिखुर्द थाना गेंदाटोला जिला राजनांदगांव निवासी ताराचंद साहू के रूप में हुई। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को गुजरात के सूरत में आरोपी के होने पर पुलिस ने सूरत से धर दबोचा।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
ताराचंद साहू उम्र 24 साल निवासी कोहिखुर्द थाना गेंदाटोला जिला राजनांदगांव