{"_id":"65d33702c3cda5e0a503f15e","slug":"raipur-police-action-raid-on-hotel-lodge-dhaba-cafe-and-bar-action-on-violation-of-rules-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में रायपुर पुलिस: होटल, लॉज, ढाबा, कैफे और बार पर मारा छापा, हड़कंप, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में रायपुर पुलिस: होटल, लॉज, ढाबा, कैफे और बार पर मारा छापा, हड़कंप, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
Mon, 19 Feb 2024 04:40 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:40 PM IST
सार
राजधानी पुलिस प्रशासन ने अपने दल-बल सहित रायपुर के तेलीबांधा, माना और मंदिर हसौद क्षेत्र के होटल, लॉज, ढाबा, कैफे एवं बार पर छापा मारा। इस दौरान आकस्मिक चेकिंग की गई।
विज्ञापन
एक्शन में रायपुर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पुलिस प्रशासन ने अपने दल-बल सहित रायपुर के तेलीबांधा, माना और मंदिर हसौद क्षेत्र के होटल, लॉज, ढाबा, कैफे एवं बार पर छापा मारा। इस दौरान आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने उक्त प्रतिष्ठानों को सही समय में बंद करने, सर्विस रोड में वाहन की पार्किंग नहीं कराने और नियमों का पालन करने को लेकर चेकिंग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
इन सभी जगहों पर नशा कर हुडदंग करने वालों और किसी प्रकार का कोई सूखा नशा तो ग्राहकों को परोसा नहीं जा रहा है आदि की भी चेकिंग की गई। हाईवे रोड स्थित ढ़ाबा जहां लोग सर्विस रोड में अपनी वाहनों को पार्किंग कर यातायात बाधित करते हैं, ऐसे ढ़ाबा संचालकों को वाहनों को सर्विस रोड़ में पार्किंग नहीं कराने संबंधी चेतावनी दी गई। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी की गई। साथ ही संचालकों को कहा गया कि ढाबों में गार्ड अथवा बाउंसर रखें जो वाहनों को सर्विस रोड़ में खड़ी ना होने दें, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। होटल, लॉज, ढाबा, कैफे एवं बार के संचालकों को नियमों का पालन करने और निश्चित समयावधि में संस्थानों को अनिवार्य रूप से बंद करने सख्त निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
वहीं शराब पीकर दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाने वालों और नशा कर वीआईपी रोड़ के आसपास हुडदंग करने वालों के विरूद्ध भी अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले और हुडदंग करने वाले कुछ व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा सुरेश ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा, थाना प्रभारीगण, थानों का बल और यातायात पुलिस का बल सहित लगभग 250 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन