फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Traffic signal will not become a hindrance for ambulance; signal will turn green as soon reached

Raipur News: एंबुलेंस के लिए ट्रैफिक सिग्नल नहीं बनेगी रुकावट; चौक-चौराहों पर पहुंचते ही सिग्नल हो जाएगा ग्रीन

Sun, 17 Mar 2024 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 17 Mar 2024 10:39 AM IST
सार

रायपुर में अब चौक-चौराहों पर एंबुलेंस के पहुंचते ही सिग्नल ग्रीन हो जाएगा। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम रायपुर और यातायात पुलिस ने मिलकर तैयार की है। एम्बुलेंस-ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन
Raipur News: Traffic signal will not become a hindrance for ambulance; signal will turn green as soon reached
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में अब चौक-चौराहों पर एंबुलेंस के पहुंचते ही सिग्नल ग्रीन हो जाएगा। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम रायपुर और यातायात पुलिस ने मिलकर तैयार की है। एम्बुलेंस-ग्रीन कॉरिडोर की शुरुआत हो गई है। जीपीएस इनेबल्ड एम्बुलेंस का संकेत मिलते ही कमांड और कंट्रोल सेंटर से जुड़े सभी सिग्नल जंक्शन पर पहुंचते ही सिग्नल ऑटोमेटिक ग्रीन हो जाएगा। दूसरे एम्बुलेंस भी इस सेवा की आपातकालीन जरूरत होने पर अपने जीपीएस ऑन कर उस पर लगे बटन से ग्रीन कॉरिडोर का अनुरोध भेज सकेंगे।
विज्ञापन


रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा के अनुसार, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने त्वरित सेवा प्रदान करने एक ऐसी स्वचलित प्रणाली तैयार की गई है, जिसमें जीपीएस इनेबल्ड 108-एम्बुलेंस से संदेश प्राप्त होते ही कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सिग्नल ग्रीन हो जाएंगे। इससे एम्बुलेंस समय पर अस्पताल तक पहुंच पाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर में सेवा दे रहे 108 से जुड़े एम्बुलेंस को इससे जोड़ा गया है और आगे चलकर दूसरे जिलों, निजी और शासकीय अस्पतालों से संबद्ध एम्बुलेंस को भी इससे जोड़ा जाएगा। आवागमन और सिग्नल रेड होने के कारण एम्बुलेंस को विलंब न हो, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।   
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जीपीएस इनेबल्ड एम्बुलेंस की लाइव लोकेशन और ऑन-ऑफ ड्यूटी स्थिति संबंधी डाटा एपीआई के माध्यम से आईटीएमएस के सेंट्रल कमांड सेंटर तक पहुंचेगी। इससे जुड़े एटीएस सिस्टम रियल टाईम की जानकारी कमांड सेंटर तक जैसे ही देंगे। एम्बुलेंस के सिग्नल जंक्शन के 250 फीट की सीमा पर पहुंचते ही सिग्नल ग्रीन हो जाएगा। एम्बुलेंस-ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा से एम्बुलेंस की यात्रा का समय कम होगा और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के गंतव्य तक त्वरित गति से पहुंचाने में सुविधा होगी। अंगदान संबंधी स्थितियों में भी ग्रीन कॉरिडोर की भूमिका अहम होगी और स्वचलित व्यवस्था होने से कम पुलिस कार्य बल की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि विलंब से मिलने वाली चिकित्सा सहायता के कारण होने वाले मौतें भी इस सेवा के शुरू होने से कम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed