फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Police arrested on mobile thief in Chhattisgarh raipur

Raipur News: रायपुर में घूम-घूमकर करता था मोबाइल चोरी; बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, मौके पर पुलिस ने दबोचा

Tue, 03 Oct 2023 03:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

रायपुर में तरह-तरह के चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी सूने मकानों में धावा बोलते हैं, तो कभी राहगीरों को चोरी का शिकार बनाते हैं। इसी क्रम में अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Raipur News: Police arrested on mobile thief in Chhattisgarh raipur
मोबाइल चोर को पुलिस ने दबोचा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में चोरों की हौसला बुलंद हैं। रायपुर में तरह-तरह के चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी सूने मकानों में धावा बोलते हैं, तो कभी राहगीरों को चोरी का शिकार बनाते हैं। इसी क्रम में अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8 नग मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन


यह मामला थाना गंज की है, जहां मुखबिर की ओर से पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी को धरदबोचा है। गंज थाने क्षेत्र स्थित राजपूताना होटल के पास एक व्यक्ति अपने पास मोबाइल फोन रखा था। मोबाइल को सस्ते दामों में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पहचानकर कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र सागर निवासी कोतवाली रायपुर का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 8 नग मोबाइल फोन रखा होना पाया गया। 
विज्ञापन


घूम-घूमकर दिया चोरी की घटना को अंजाम
पुलिस ने मोबाइल फोन केे संबंध में कागजात की मांग की। इस पर उसने कोई दस्तावेज नहीं दिया। इस दौरान पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। उसने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में घुम-घुम कर मोबाइल फोन चोरी किया है। आरोपी नरेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 8 नग मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नेहरूनगर थाना कोतवाली रायपुर निवासी नरेन्द्र सागर 22 साल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed