फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur murder case: Wife killed husband with her boyfriend, police arrested two accused

पत्नी ही निकली हत्यारन: ऑटो मालिक पर फिदा हुई ड्राइवर की वाइफ, प्यार में रुकावट बन रहा था पति, दी खौफनाक सजा

Sun, 16 Jun 2024 06:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 06:03 PM IST
सार

Raipur murder news: रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने महादेव घाट के पास खारुन नदी में 10 जून को मिले मृत युवक की मौत का खुलासा किया है। सायबर सेल और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और मृतक के करीबियों के मोबाइल नंबरों को खंगालने के बाद दोनों आरोपियों को दबोचा। मृतक की पत्नी ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया।

विज्ञापन
Raipur murder case: Wife killed husband with her boyfriend, police arrested two accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur murder news: रायपुर की पुरानी बस्ती पुलिस ने महादेव घाट के पास खारुन नदी में 10 जून को मिले मृत युवक की मौत का खुलासा किया है। सायबर सेल और पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और मृतक के करीबियों के मोबाइल नंबरों को खंगालने के बाद दोनों आरोपियों को दबोचा। मृतक की पत्नी ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। उसे मौत की नींद सुली दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन नग मोबाइल, एक बाइक, एक आटो वाहन भी जब्त किया किया है। 

विज्ञापन


आरोपी पत्नी का पति विधाता यादव किराये पर आटो चलाता था। उसकी पत्नी का आटो मालिक से अवैध संबंध था। कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये थे। दोनों को मोबाइल पर बात करते हुए देख लेने पर विधाता ने पत्नी के साथ मारपीट की और ऑटो मालिक से भी लड़ाई झगड़ा की। घटना स्थल पर आटो मालिक आरोपी अमजद खान का लोकेशन पाए जाने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व विधाता की पत्नी मीना यादव से फोन पर उसकी बातचीत होने लगी। दोनों में प्यार हो गया और वो एक दूसरे से करीब आ गये। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रची हत्या की साजिश
अमजद खान अपने नाम का एक मोबाइल फोन और एक सिम मीना यादव को दिया, जिस पर दोनों बात करते थे। मीना आरोपी प्रेमी अमजद के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी, इसलिए वह अपने पति से को रास्ते से हटाने के लिए अमजद से कहा। इसके बाद हत्या की प्लानिंग बनाकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी अमजद अपने ऑटो ड्राइवर अन्नू प्रजापति को मिलाकर रात में दारू पार्टी करने के बहाने गैरेज पर में विधाता को बुलाया और ऑटो से पुलिस लाइन के पास शराब दुकान से शराब लेकर खुड़मुड़ा घाट पुल के ऊपर भाठागांव ले गये। तीनों ने जमकर शराब पी। रात साढ़े नौ बजे अमजद ने ऑटो में रख लोहे की पटिया से विधाता के सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पुल से नीचे पानी में फेंक दिए। 




दोबारा घटना स्थल पहुंची पत्नी
आरोपी प्रेमी ने घटना की जानकारी मीना को दी। इसके बाद भी मीना के विश्वास नहीं करने पर वह उसे दूसरे दिन सोमवार को स्कूटी से दोबारा घटना स्थल खुडमुड़ा घाट गए, जहां खारुन नदी में शव को उपले देखने के बाद उसे विश्वास हो गया कि उसके प्यार के रास्ते का कांटा निकल गया है। 

बता दें कि 10 जून को युवक का शव केसरी बगीचा भाठागांव में नदी में बहते हुआ मिला था। पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 255/2024 धारा 302 201 भादवि पंजीबद्ध कर छानबीन और जांच पड़ताल कर रही थी। अज्ञात शव की पहचान विधाता यादव पिता जुगरात यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सन्यासी पर मुस्कान दुकान के पास खमतराई थाना खमतराई जिला रायपुर के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed