फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Interstate accused arrested with drugs, Rs 6 lakh seized

Raipur: नशीली पदार्थ के साथ पकड़े गए अंतर्राजीय आरोपी; 6 लाख से अधिक की हेरोइन समेत दवाइयां जब्त, 2 गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 02:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 6 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर एक अंतर्राजीय आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Raipur: Interstate accused arrested with drugs, Rs 6 lakh seized
नशीली पदार्थ के साथ एक अंतर्राजीय आरोपी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर नशीली दवाई बिक्री कर रहे हैं। हीरोइन नशीली टेबलेट जैसे  पदार्थों को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। मुखबिर की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले पर शक्त कार्रवाई की है। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने 60 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 6 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर एक अंतर्राजीय आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बीते दिनों सोमवार को मुखबिर ने पुलिस को बताया कि टाटीबंध स्थित छट तालाब के पास दो व्यक्ति नशीली पदार्थ हेरोइन (चिटटा) और नशीली टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दो आरोपी कुलविन्दर सिंग और निशानजी सिंह को पकड़ा। इनके कब्जे से नशीली टेबलेट और हीरोइन को जब्त किया गया। इसके साथ ही उनके खिलाफ नालसी क्रमाक 00/23 धारा 21 (B), 22 NDPS ACT पर से असल अपराध क्रमांक -391/23 धारा 21 (B), 22 NDPS ACT रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी

  1. कुलविन्दर सिंग 39 साल, निवासी ग्राम जलालाबाद, थाना वैरोवाल, जिला तरनतारन, पंजाब 
  2. निशानजी सिंह 35 साल, निवासी हीरापुर थाना, कबीर नगर, रायपुर


जब्त सामान 

  • नशीली पदार्थ हेरोइन (चिटटा) कुल 60 ग्राम  
  • तीन मोबाइल 
  • नशीली दवाइयां टेबलेट अल्फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली 
  • लोमोटिल कुल 7 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग  
  • जब्त सामान की कीमांटी 6 लाख 3 हजार 9 सौ रुपए आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed