फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Ganesh pandal and statues become the center of attraction in Chhattisgarh

Raipur: छत्तीसगढ़ में आकर्षण का केंद्र बनी गणेश प्रतिमाएं; मन मोह रहा अनाज से बनीं मूर्तियां और चंद्रयान-3

Sun, 01 Oct 2023 12:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Oct 2023 12:24 PM IST
सार

गणेश की प्रतिमाओं को चना-मूंग,ज्वार-बाजरा, धान-मौलीधगा, मटर-अरहर, राजमा, तिल, मसूर, मूंगफली-दाना, सोयाबीन-उड़द और चावल से सजाए गए हैं। यहीं कारण है कि गणेश प्रतिमाएं लोगों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन
Raipur: Ganesh pandal and statues become the center of attraction in Chhattisgarh
अनाज से बनाया गणेश प्रतिमाएं और चंद्रयान- 3 की तर्ज पर गणेश पंडाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में कई तरह के अनोखे गणेश पंडाल बनाए गए हैं। इसके साथ ही पंडालों में आकर्षण करने का केंद्र गणेश की प्रतिमाएं हैं, जो अनेक प्रकार के प्रतिमाएं स्थापित हैं। छत्तीसगढ़ में गणेश पंडाल और प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। रायपुर स्थित महादेव घाट में एक ऐसा ही पंडाल हैं, जहां गणेश की प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। दूसरी ओर रायपुर कालीबाड़ी स्थित चंद्रयान 3 के तर्ज पर बने गणेश पंडाल भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




रायपुर स्थित महादेव घाट में इस साल कई प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह साधारण नहीं हैं, बल्कि गणेश की प्रतिमा को अनाज से बनाया गया है। बता दें कि गणेश की प्रतिमाओं को चना-मूंग,ज्वार-बाजरा, धान-मौलीधगा, मटर-अरहर, राजमा, तिल, मसूर, मूंगफली-दाना, सोयाबीन-उड़द और चावल से सजाए गए हैं। यहीं कारण है कि गणेश प्रतिमाएं लोगों को आकर्षित कर रही है।  सभी लोग प्रतिमाओं की आकर्षित होकर सेल्फी ले रहे हैं। शाम के समय काफी भीड़ लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद्रयान- 3 की तर्ज पर बने पंडाल
दूसरी ओर रायपुर स्थित कालीबाड़ी में चंद्रयान- 3 की तर्ज पर गणेश पंडाल बना है, जो पूरे छत्तीसगढ़ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक हजारों के संख्या में लोग देखने आते हैं। वहीं इस पंडाल में लोग फोटो लेने के लिए नहीं चुकते। 



10 लाख की लागत से तैयार गणेश पंडाल
चंद्रयान 3 की तर्ज पर बने गणेश पंडाल 120 फीट ऊंचा और 70 फीट चौड़ा है, जो कि पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।  पंडाल को 45 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। इसमें से 25 कारीगर पश्चिम बंगाल के हैं, और बाकी छत्तीसगढ़ के कारीगर शामिल हैं। पंडाल और गणेश की प्रतिमा को लगभग 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed